Search
Close this search box.

Motorola ने लॉन्च किया मोटोरोला एज 70 नियो स्मॉर्टफोन

Motorola Edge 70 Neo

Share this post

कानपुर : Motorola ने लॉन्च किया मोटोरोला एज 70 नियो स्मॉर्टफोन . स्मार्टफोन बाजार में अपनी तकनीकी पहचान मजबूत करने के लिए मोटोरोला ने नया Motorola Edge 70 Neo पेश किया है।

कंपनी का यह स्मार्टफोन आधुनिक डिजाइन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कैमरा तकनीक और दमदार बैटरी के साथ प्रीमियम अनुभव देने का दावा करता है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 50 मेगापिक्सल Sony LYTIA 710 मुख्य कैमरा है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) की सुविधा दी गई है।

इसके जरिए कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें लेने में मदद मिलेगी। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा मिलती है।

डिस्प्ले के लिए इसमें 6.8 इंच का 1.5K Extreme AMOLED पैनल दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है।

Motorola Edge 70 Neo

Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर फोन की परफॉर्मेंस को मजबूती देता है। डिवाइस में 7000mAh की बड़ी बैटरी, TurboPower फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग की सुविधा भी शामिल है।

क्वाड-कर्व्ड डिजाइन, Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर और Google Gemini जैसे AI फीचर्स इसे खास बनाते हैं। मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर टी.एम. नरसिम्हन के मुताबिक, कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को कैमरा, डिजाइन, मनोरंजन और परफॉर्मेंस का बेहतर अनुभव एक ही स्मार्टफोन में उपलब्ध कराना है।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]