Search
Close this search box.

Saghan Checking के बाद फर्जी पत्रकारों की मुश्किलें बढ़ीं, कार्रवाई तय

Fake Journalists

Share this post

मथुरा : Saghan Checking के बाद फर्जी पत्रकारों की मुश्किलें बढ़ीं, कार्रवाई तय . ब्रज प्रेस क्लब के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर फर्जी पत्रकारों तथा अवैध रूप से “प्रेस” लिखे वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने की मांग की।

इस पर प्रशासन ने आश्वासन दिया कि विभिन्न स्तरों पर जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि जिला सूचना विभाग, पुलिस और संबंधित एजेंसियों के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा।

यदि कोई व्यक्ति पत्रकारिता की आड़ में अपराध, ब्लैकमेलिंग या अवैध वसूली जैसी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु ने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए फर्जी पत्रकारों पर अंकुश जरूरी है।

Fake Journalists

उन्होंने बताया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह से पूरे ब्रज क्षेत्र में जागरूकता और सत्यापन अभियान शुरू करने की तैयारी है। ज्ञापन में पत्रकारों ने मांग की कि पत्रकारिता का दुरुपयोग कर ब्लैकमेलिंग, चौथ वसूली और संस्थानों को धमकाने वाले तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

क्लब ने स्पष्ट किया कि यह अभियान वास्तविक पत्रकारों के हितों की रक्षा और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जाएगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।