Search
Close this search box.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, 50 से अधिक घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे दुर्घटना

Share this post

कन्नौज : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, 50 से अधिक घायल, शुक्रवार को दोपहर करीब 1 बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषण दुर्घटना घटित हुई, जिसमें लखनऊ से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस एक पानी के टैंकर से टकरा गई।

हादसा थाना सकरावा क्षेत्र के 141 किमी के पास हुआ, जब टैंकर डिवाइडर पर लगे पौधों में पानी डाल रहा था। बस ने टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर पलट गई।

इस दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज सैफई के मेडिकल कॉलेज और तिर्वा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

Agra-Lucknow Expressway accident
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, 50 से अधिक घायल

हादसे की जानकारी और त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन :-

घटना के तुरंत बाद पुलिस और यूपीडा ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस अधीक्षक कन्नौज और क्षेत्राधिकारी छिबरामऊ के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

घायलों को एम्बुलेंस के जरिए पीजीआई सैफई और तिर्वा मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर यातायात व्यवस्था को भी बहाल किया।

घायलों का विवरण :-

घायलों में विभिन्न स्थानों से लोग शामिल हैं। घायलों में लखनऊ, हरदोई, कन्नौज, उन्नाव, सीतापुर, और राजस्थान के लोग शामिल हैं। घायलों के नाम और विवरण इस प्रकार हैं

1. अब्दुल अजीज (31) – लखनऊ
2. रविकांत पांडे (35) – लखनऊ
3. अनुज (27) – हरदोई
4. संदीप कुमार (26) – राजस्थान
5. नीरज कुमार (28) – उन्नाव
6. अंजली (24) – गौंडा
7. उदय शर्मा (21) – लखनऊ
8. कुलदीप राठौर (24) – उन्नाव
9. यशवेन्द्र प्रताप सिंह (28) – सुल्तानपुर
10. अन्नूर (30) – कर्नाटक
11. सैफ (32) – लखनऊ
12. रोहित (30) – कन्नौज
13. रमेश (47) – हरदोई
14. रोहित भारती (27) – मेरठ
15. संजीव कुमार (24) – बिहार
16. शैलेन्द्र श्रीवास्तव (45) – बिहार
17 विशाल कश्यप (22) – सीतापुर
18. आयुष (21) – लखनऊ
19. देवेन्द्र यादव (27) – लखनऊ

मृतकों का विवरण :-

इस हादसे में 8 लोगों की जान चली गई। मृतकों की सूची इस प्रकार है

1. धर्मेन्द्र वाष्णे (53) – लखनऊ
2. ग्रीश यादव (52) – लखनऊ
3. राहुल (26) – हरदोई
4. पूरन (40) – हरदोई
5. ऋषि यादव (24) – कन्नौज
6. अकाल जोत सिंह (24)
7. प्रेम सिंह (37) – राजस्थान
8. अंकुर बॉबी (45) – लखनऊ

घटना का कारण और यातायात व्यवस्था :-

यात्री बस ने पानी के टैंकर को टक्कर मारने के बाद एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना का शिकार हो गई। पुलिस के अनुसार, पानी का टैंकर डिवाइडर पर लगे पौधों को पानी दे रहा था, जबकि बस ने उसे तेजी से पीछे से टक्कर मार दी।

Agra-Lucknow Expressway accident
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, 8 की मौत, 50 से अधिक घायल

यह हादसा तब हुआ जब यात्री नशे की हालत में थे और बस के अंदर हंगामा मच गया था। हालांकि, पुलिस ने घटना के बाद तुरंत यातायात व्यवस्था को बहाल कर लिया और दुर्घटना स्थल पर आवश्यक कार्यवाही की। पुलिस ने यात्री बस से बाकी यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य स्थान भेजा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

Leave a Comment

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]