रांची : Berger Paints इंडिया लिमिटेड का कंस्ट्रक्शन केमिकल्स कारोबार वित्त वर्ष 2026 में 1,500 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
पिछले तीन वर्षों में इस कारोबार ने 25 प्रतिशत से अधिक की सीएजीआर दर्ज की है। कंपनी का यह कारोबार पिछले सात-आठ वर्षों में विकसित होकर वाटरप्रूफिंग, रिपेयर, टाइलिंग और अन्य कंस्ट्रक्शन समाधानों तक फैल चुका है।
बर्जर पेंट्स इंडिया के एमडी एवं सीईओ अभिजीत रॉय ने कहा कि कंपनी निर्माण की बदलती जरूरतों को देखते हुए नए उत्पाद और समाधान विकसित करने पर काम कर रही है।
कंपनी के पोर्टफोलियो में होम शील्ड के वाटरप्रूफिंग समाधान के साथ वाटरप्रूफ पुट्टी, रूफ कूल एंड सील, टाइल एडहेसिव और टाइल ग्राउट शामिल हैं।
कंपनी के अनुसार, भारत का कंस्ट्रक्शन केमिकल्स बाजार 2026 में 2.53 अरब अमेरिकी डॉलर का अनुमानित है और 2031 तक 4.47 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



