नवी मुंबई : Uber and Ola को चुनौती देने भारत टैक्सी सेवा हुई शुरू . महाराष्ट्र सरकार ने ऐप आधारित टैक्सी सेवाओं के क्षेत्र में नया कदम उठाते हुए सहकारी मॉडल पर आधारित भारत टैक्सी सेवा की शुरुआत की है।
इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को पारदर्शी और किफायती परिवहन उपलब्ध कराना है, जबकि ड्राइवरों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया है।
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से शुरू हुई इस सेवा का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने किया।
पारंपरिक ऐप आधारित टैक्सी कंपनियों के विपरीत, भारत टैक्सी में ड्राइवरों से किसी प्रकार का कमीशन नहीं लिया जाएगा। चालक सहकारी संस्था के सदस्य और हिस्सेदार होंगे, जिससे उन्हें नियमित कमाई के साथ लाभांश का भी लाभ मिलेगा।
सरकार के अनुसार, इस सेवा में सर्ज प्राइसिंग लागू नहीं होगी और किराया पारदर्शी रहेगा। शुरुआती किराया 1.5 किलोमीटर तक 31 रुपये तथा इसके बाद प्रति किलोमीटर 21 रुपये निर्धारित किया गया है।

पहले चरण में 600 टैक्सियों के साथ सेवा शुरू की गई है, जिसे जल्द ही एक हजार से अधिक वाहनों तक विस्तारित किया जाएगा। सरकार का दावा है
कि लाखों ड्राइवर पहले ही इस मॉडल से जुड़ चुके हैं। आने वाले समय में भारत टैक्सी सेवा का विस्तार पुणे, नागपुर और महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी किया जाएगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



