Search
Close this search box.

Railway Station पर यात्रियों हेतु ठंडे पानी सुविधा शुरू हुई

Kanpur Central Station

Share this post

कानपुर : Railway Station पर यात्रियों हेतु ठंडे पानी सुविधा शुरू हुई . भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच यात्रियों को राहत पहुंचाने के लिए कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ठंडे पानी का स्टाल लगाया गया।

बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं से परेशान यात्रियों को नि:शुल्क ठंडा पानी उपलब्ध कराया गया। स्टाल पर यात्रियों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।

प्यास से बेहाल यात्रियों ने ठंडा पानी पीकर राहत महसूस की। कई यात्री पानी पीने के साथ अपनी बोतलों में भी पानी भरते नजर आए। ठंडा पानी मिलते ही यात्रियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने रेलवे की इस पहल की सराहना की।

Kanpur Central Station

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि सफर के दौरान किसी को परेशानी का सामना न करना पड़े। रेलवे की इस पहल से यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिली।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]