सीतापुर : जनपद की मंडी समिति में पिछले 10 दिनों से किसानों की धान की ट्रालियां तौली नहीं जा रही हैं, जिससे किसान भारी परेशानी में हैं। लगातार बारिश के चलते कई किसानों का धान भीग चुका है,
फिर भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। आज भारतीय सिख संगठन के जिला अध्यक्ष गुरपाल सिंह किसानों के बुलावे पर मंडी समिति पहुंचे। उन्होंने मौके की स्थिति देखकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। बताया जा रहा है

कि उन्होंने जिलाधिकारी सीतापुर को स्थिति की गंभीरता बताते हुए संदेश भेजा, जिसके बाद उपजिलाधिकारी सदर, डिप्टी आरएमओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
हालांकि, घंटों की मौजूदगी के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका। गुरपाल सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा अगर प्रशासन ने किसानों की धान तौल की समस्या का समाधान जल्द नहीं किया,तो हम अपने ट्रालियों में आग लगा देंगे, और यदि जरूरत पड़ी तो हम खुद भी आत्मदाह करने को मजबूर होंगे।

इस घटना से मंडी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। किसान अपने धान की तौल शुरू होने की मांग पर अड़े हुए हैं और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




