कुशीनगर : बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय सुश्री कुमारी मायावती जी के दिशा-निर्देशन में जनपद कुशीनगर के 333-कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर संख्या-8, परास खाड़ (सिरसिया) में एक महत्वपूर्ण सेक्टर एवं बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक का उद्देश्य संगठन की जमीनी मजबूती और आगामी चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करना रहा। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में गोरखपुर मण्डल के मुख्य कोऑर्डिनेटर माननीय शमसुद्दीन राईनी ने सहभागिता की
। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि “मिशन 2027” केवल एक चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और बहुजन उत्थान का संकल्प है, जिसे जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की निष्ठा से ही पूर्ण किया जा सकता है।
विशिष्ट अतिथि माननीय भीम राजभर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बसपा उत्तर प्रदेश तथा मण्डल प्रभारी सुधीर भारती एवं सुरेश गौतम ने भी संगठनात्मक विस्तार पर बल देते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
बैठक में जिला अध्यक्ष हरिन्द्र कुमार गौतम, महासचिव अवध नारायण गौतम, कोषाध्यक्ष मोहम्मद रफीउद्दीन सिद्दीकी, विधानसभा प्रभारी ओम प्रकाश एवं श्रीप्रकाश, विधानसभा अध्यक्ष जयप्रकाश उर्फ मुन्ना भारती, महासचिव फेंकू प्रसाद, सेक्टर अध्यक्ष सामा एवं आनंद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस दौरान बसपा के सक्रिय नेता श्रीराम कुमार, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य, कुशीनगर यूनिट की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही, जिन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने पर जोर दिया।
महिलाओं एवं युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि पार्टी के प्रति जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है। बैठक के समापन पर “बहुजन समाज पार्टी ज़िंदाबाद!” के नारों ने वातावरण को ऊर्जावान कर दिया।
यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हुई और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ। मिशन 2027 के लिए बसपा कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता से मैदान में उतरने को तैयार हैं।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




