Search
Close this search box.

Gen-Z का घर छोड़ो सत्याग्रह तेज, बेरोजगारी पर सरकार से जवाब

Gen Z Protest

Share this post

गोण्डा : Gen-Z का घर छोड़ो सत्याग्रह तेज, बेरोजगारी पर सरकार से जवाब . बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर युवाओं का ‘घर छोड़ो सत्याग्रह’लगातार तेज होता जा रहा है।

29 सितंबर से शुरू हुआ यह आंदोलन अब शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक चर्चा का विषय बन गया है। खोरहासा गांधी मैदान, मल्लापुर, छपिया समेत विभिन्न स्थानों पर युवाओं ने डेरा डालकर बेरोजगारी के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की।

आंदोलन के तहत 5 अक्टूबर को गोंडा शहर स्थित गांधी पार्क में बड़ी संख्या में नौजवान एकत्र हुए। अलग-अलग स्थानों पर सत्याग्रह कर रहे युवा गांधी पार्क पहुंचे और सामूहिक रूप से अपना विरोध दर्ज कराया।

आंदोलनकारियों के अनुसार, इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें हटाने का प्रयास किया गया। युवाओं ने धक्का-मुक्की और दुर्व्यवहार किए जाने का भी आरोप लगाया।

इसके बाद सत्याग्रहियों ने बारिश के बीच गांधी पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। बरसात के बावजूद बड़ी संख्या में युवा मार्च में शामिल रहे और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अपनी मांगें उठाईं।

कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराने के बाद युवा दोबारा गांधी पार्क लौट आए और वहीं धरने पर बैठ गए। ‘मांग पूरी होने तक घर नहीं लौटेंगे’सत्याग्रह में शामिल युवाओं का कहना है

कि उनका आंदोलन किसी एक व्यक्ति या स्थान तक सीमित नहीं है, बल्कि रोजगार के अवसर और बेरोजगारी के ठोस समाधान की मांग को लेकर है। युवाओं का स्पष्ट कहना है

Gen Z Protest

कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, वे अपना सत्याग्रह जारी रखेंगे। फिलहाल गांधी पार्क में युवाओं का डेरा जारी है।

Gen-Z के इस ‘घर छोड़ो सत्याग्रह’ ने गोंडा में बेरोजगारी और रोजगार के अवसरों को लेकर नई बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि प्रशासन की ओर से आंदोलनरत युवाओं की मांगों को लेकर क्या पहल की जाती है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]