Search
Close this search box.

Chandrabhan Gupta Vidyalaya में शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान समारोह

Teachers Day 2026

Share this post

अहमदपुर,बाराबंकी : Chandrabhan Gupta Vidyalaya में शिक्षकों का हुआ भव्य सम्मान समारोह . अहमदपुर चौराहा स्थित चंद्रभान गुप्त स्मारक विद्यालय के परिसर में शिक्षक दिवस पर शनिवार को उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के सम्मान में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत कर उनके प्रति कृतज्ञता जताई। देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

विद्यालय के प्रबंधक तेज कुमार शुक्ला ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन शिक्षा, संघर्ष, मेहनत, निष्ठा और देशप्रेम की प्रेरणादायक मिसाल है।

उन्होंने कहा कि साधारण परिवार से निकलकर अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक पहुंचना उनके अदम्य संकल्प को दर्शाता है।

उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता। सच्ची लगन, मेहनत और पूरी निष्ठा के साथ प्रयास किया जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।

विद्यार्थियों को सदैव ऊंचे लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।समारोह में केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा की गईं।

छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रधानाचार्य निशंक शुक्ला की ओर से कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और शिक्षकों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Teachers Day 2026

केक खिलाकर उनका अभिनंदन भी किया गया।विद्यालय के संचालक ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर शिव शंकर शुक्ला, आनंद शुक्ला, दीनानाथ, उमाकांत शुक्ला, राजकुमार तिवारी, राजकुमार शुक्ला, गिरीश वर्मा, सुनील यादव, अनुपम शुक्ला समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।