Search
Close this search box.

Ahilyabai Holkar Jayanti पर 105 मेधावियों को सम्मान और प्रेरणा

Ahilyabai Holkar Jayanti

Share this post

मथुरा : Ahilyabai Holkar Jayanti पर 105 मेधावियों को सम्मान और प्रेरणा . ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ, मथुरा के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर मथुरा रिफाइनरी टाउनशिप स्थित एम्प्लाइज क्लब में मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

समारोह का शुभारंभ ग्लोबल स्टोर के चेयरमैन सेठ किशन लाल धनगर तथा ऑल इंडिया धनगर समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजयपाल सिंह होलकर ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, शैक्षिक और सार्वजनिक क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर लगभग 105 मेधावी छात्रछात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मेडल और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

साथ ही समाज के 15 विशिष्ट व्यक्तियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर का जीवन सेवा, न्याय, शिक्षा और जनकल्याण का आदर्श उदाहरण है।

Ahilyabai Holkar Jayanti

उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक पदाधिकारी, शिक्षाविद, साहित्यकार, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।