Search
Close this search box.

Talab की सफाई के दौरान जेसीबी पलटी, युवक की मौत

JCB Accident

Share this post

इंदरगढ़ कन्नौज : Talab की सफाई के दौरान जेसीबी पलटी, युवक की मौत . इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के सहियापुर गांव में तालाब की सफाई के दौरान शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। सफाई कार्य में लगी जेसीबी मशीन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई,

जिससे उसके नीचे दबकर एक युवक की मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद जेसीबी चालक मशीन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही इंदरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फरार जेसीबी चालक की तलाश की जा रही है।

JCB Accident

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।