Search
Close this search box.

Phoenix Palassio में लेगो प्लेग्राउंड बना बच्चों का आकर्षण केंद्र

Phoenix Palassio

Share this post

लखनऊ : Phoenix Palassio में लेगो प्लेग्राउंड बना बच्चों का आकर्षण केंद्र . गर्मी की छुट्टियों को यादगार बनाने के उद्देश्य से आयोजित फीनिक्स पलासियो के हॉलिडेलैंड अभियान में लेगो प्लेग्राउंड बच्चों और अभिभावकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

पहली बार लखनऊ पहुंचे इस विशेष आयोजन में बच्चों को खेल-खेल में नई क्षमताएं विकसित करने का अवसर मिल रहा है। 5 से 14 जून तक चलने वाले इस कार्यक्रम में रचनात्मकता, टीमवर्क और समस्या समाधान जैसी महत्वपूर्ण कौशलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

लेगो प्लेग्राउंड में बच्चों के लिए कई रोचक गतिविधियां तैयार की गई हैं। स्पीड बिल्ड में प्रतिभागी निर्धारित समय के भीतर टीम के साथ मिलकर संरचनाएं तैयार करते हैं,

जिससे सहयोग और नेतृत्व क्षमता विकसित होती है। वहीं ब्रिक मिक्स गतिविधि बच्चों की कल्पनाशीलता और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करती है।

ब्रिक बैलेंस के माध्यम से संतुलन, एकाग्रता और धैर्य बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। रंगीन लेगो मॉडल, इंटरएक्टिव गेम्स और चुनौतीपूर्ण टास्क बच्चों को मनोरंजन के साथ सीखने का अवसर प्रदान कर रहे हैं।

सभी गतिविधियों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को विशेष उपहार भी दिए जा रहे हैं। फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य परिवारों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है,

Phoenix Palassio

जहां मनोरंजन और सीखने का संतुलित अनुभव एक साथ मिल सके। गर्मी के मौसम में फीनिक्स पलासियो लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिससे परिवारों को गुणवत्तापूर्ण समय बिताने का अवसर मिल रहा है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।