Search
Close this search box.

Lucknow की कर्णिका मौर्या मिस टीन दीवा इंडिया में उतरेंगी

Miss Teen Diva UP

Share this post

लखनऊ : राजधानी लखनऊ की प्रतिभाशाली युवा कर्णिका मौर्या अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं। मिस टीन दीवा उत्तर प्रदेश का खिताब जीतने के बाद वह 19 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाली मिस टीन दीवा इंडिया प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस उपलब्धि को लेकर राजधानी में क्वीनिफाइड इवेंट्स ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें कर्णिका की तैयारियों और उनके भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की गई।

संस्था की संस्थापक प्रीति यादव ने बताया कि कर्णिका ने अपने आत्मविश्वास, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनका मानना है कि कर्णिका के व्यक्तित्व और प्रतिभा में राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी क्षमता है।

प्रेस वार्ता के दौरान कर्णिका मौर्या ने कहा कि उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने बताया कि वह प्रतियोगिता की हर चुनौती के लिए गंभीरता से तैयारी कर रही हैं

Miss Teen Diva UP

और अपने प्रदर्शन से प्रदेश का नाम रोशन करना चाहती हैं। संस्था ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल सौंदर्य प्रतियोगिताएं आयोजित करना नहीं, बल्कि युवा प्रतिभाओं को ऐसा मंच देना है,

जहां वे नेतृत्व, व्यक्तित्व विकास और सामाजिक जागरूकता के साथ आगे बढ़ सकें। अब प्रदेशवासियों की निगाहें 19 जुलाई को जयपुर में होने वाली प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां कर्णिका अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।