Search
Close this search box.

Sant Champa Memorial Academy में मेधावी छात्र सत्यम गुप्ता हुए सम्मानित

Sant Champa Memorial Academy

Share this post

कुशीनगर : Sant Champa Memorial Academy में मेधावी छात्र सत्यम गुप्ता हुए सम्मानित . फाजिलनगर के जौरा बाजार स्थित संत चंपा मेमोरियल एकेडमी में काली चरण यादव प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र सत्यम गुप्ता एवं उनके पिता महेंद्र गुप्ता को विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया।

प्रतियोगिता का आयोजन शांति देवी इंटर कॉलेज, सोनबरसा में किया गया था। जिसमें सत्यम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।

आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि धनहा के ग्राम प्रधान बबलू राय ने सत्यम गुप्ता एवं उनके पिता को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान अन्य छात्रों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है। समाजसेवी मनीष तिवारी ने कहा कि सत्यम की सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

विशिष्ट अतिथि शिक्षक अंशुमान चतुर्वेदी एवं बद्रीनाथ उपाध्याय ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में माता-पिता के संस्कार और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

Sant Champa Memorial Academy

विद्यालय के प्रबंधक गोविंद लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सत्यम की उपलब्धि विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है। प्रधानाचार्या वंदना श्रीवास्तव ने छात्र की सफलता का श्रेय उसकी मेहनत, अनुशासन एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

समारोह में अरविंद मिश्रा, मनीष मिश्रा, घनश्याम उपाध्याय, जयदेव पांडे, हिमांशु श्रीवास्तव सहित विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]