कुशीनगर : Development की मांगों को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित टेकुआटार आगमन के अवसर पर कुशीनगर विधायक पीएन पाठक ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को एक मांग पत्र सौंपा।
पत्र में टेकुआटार क्षेत्र की जनभावनाओं का उल्लेख करते हुए जनहित में शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई गई है। विधायक ने मांग पत्र में कहा कि टेकुआटार तेजी से विकसित हो रहा क्षेत्र है
और यहां की मूलभूत आवश्यकताओं को देखते हुए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से तीन प्रमुख मांगों पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
मांग पत्र में कसया–रामकोला मार्ग के चौड़ीकरण एवं उच्चीकरण, टेकुआटार को नगर पंचायत का दर्जा प्रदान करने तथा टेकुआटार में स्थायी पुलिस चौकी की स्थापना की मांग की गई है।

विधायक पीएन पाठक ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि क्षेत्रवासियों की जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इन मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।
उन्होंने विश्वास जताया कि इन मांगों के पूरा होने से टेकुआटार क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी तथा लोगों को बेहतर सड़क, सुरक्षा और शहरी सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



