Search
Close this search box.

Oppo India ने पेश की नई F35 सीरीज़, ग्रुप सेल्फी पर खास फोकस

OPPO F3 5Pro

Share this post

लखनऊ : Oppo India ने एफ सीरीज़ के दस साल पूरे होने के मौके पर नई F35 सीरीज़ लॉन्च की है। कंपनी ने इसमें F35 Pro 5G और F35 5G मॉडल पेश किए हैं।

नई सीरीज़ का सबसे बड़ा आकर्षण 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा–वाइड फ्रंट कैमरा है, जिसे खास तौर पर ग्रुप सेल्फी के लिए तैयार किया गया है। कैमरे में 100 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और 0.6x अल्ट्रा–वाइड लेंस दिया गया है।

इससे एक फ्रेम में ज्यादा लोगों के साथ आसपास का माहौल भी शामिल किया जा सकता है। F35 Pro में 50MP मुख्य कैमरा, OIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।

प्रो मॉडल में MediaTek Dimensity 7360 Max प्रोसेसर, 1.5K 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 8000mAh बैटरी दी गई है। दोनों फोन में 80W SuperVOOC चार्जिंग और छह साल तक प्रदर्शन बनाए रखने का दावा किया गया है।

OPPO F3 5Pro

सॉफ्टवेयर के मोर्चे पर सीरीज़ ColorOS 16 के साथ आती है, जिसमें AI Recording, AI Ultra-Clear Document और AI Call Guard जैसे फीचर्स शामिल हैं।

F35 सीरीज़ की बिक्री 11 अक्टूबर 2026 से ओप्पो इंडिया ई–स्टोर, Flipkart, Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]