लखनऊ : Phoenix Palassio में आयोजित ब्यूटी एडिट ने शहर में ब्यूटी, फैशन और वेलनेस का एक शानदार अनुभव पेश किया। इस आयोजन में देश-विदेश के प्रतिष्ठित ब्यूटी ब्रांड्स ने हिस्सा लिया और लोगों को नए प्रोडक्ट्स, आधुनिक ट्रेंड्स और विशेषज्ञ सलाह से रूबरू कराया।
कार्यक्रम में सेफोरा, किको मिलानो, कामा आयुर्वेद, गीतांजलि सैलून, नायका लक्स, मैक और डायसन जैसे प्रमुख ब्रांड्स ने अपनी खास रेंज प्रदर्शित की।
विजिटर्स ने प्रीमियम स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स को करीब से समझा और उनकी विशेषताओं की जानकारी ली। ब्यूटी एडिट का मुख्य आकर्षण विशेषज्ञों की ओर से आयोजित लाइव सेशन और मास्टरक्लास रहे।
गीतांजलि सैलून ने हेयर स्टाइलिंग और बालों की देखभाल से जुड़े टिप्स साझा किए, जबकि कामा आयुर्वेद ने त्वचा की जरूरतों के अनुसार बेहतर ब्यूटी रूटीन अपनाने की जानकारी दी।

आयोजन के दौरान लोगों ने ब्यूटी एक्सपर्ट्स से बातचीत कर अपनी व्यक्तिगत जरूरतों के अनुसार सुझाव प्राप्त किए। उन्हें अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी ट्रेंड्स और लग्जरी ब्रांड्स के नए उत्पादों की जानकारी भी मिली।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि फीनिक्स पलासियो ग्राहकों के लिए नए और यादगार अनुभव लाने के लिए लगातार प्रयास करता है। ब्यूटी एडिट की सफलता ने फीनिक्स पलासियो को लखनऊ के प्रमुख लाइफस्टाइल डेस्टिनेशन के रूप में और मजबूत बनाया है
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



