Search
Close this search box.

Babu Jagjivan Ram फाउंडेशन द्वारा मनाई गई संत रविदास जयंती

Babu Jagjivan Ram Foundation

Share this post

कन्नौज : Babu Jagjivan Ram फाउंडेशन द्वारा मनाई गई संत रविदास जयंती . कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संत रविदास की 649 वीं जयंती मनाई गई।यह जयंती समारोह बाबू जगजीवन राम फाउंडेशन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं कलम एक स्वैच्छिक संस्था कानपुर द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश राजपूत विधायक तिर्वा, विशिष्ट अतिथि वेद प्रकाश मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी कन्नौज एवं वीर सिंह भदौरिया भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्नौज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बाबू जगजीवन राम एवं संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया।संस्था के सचिव एवं सदस्यों ने अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

प्राथमिक विद्यालय जलालपुर पनवारा,कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज,जागरण पब्लिक स्कूल,क्रिस्टू ज्योति एकेडमी, कन्नौज पब्लिक स्कूल के 216 बच्चों ने चित्रकला ,निबंध,भाषण,क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में नाट्य कला के माध्यम से संत रविदास जी के द्वारा बताए मार्ग को अपने जीवन में उतारकर भेदभाव मुक्त समाज बनाने की प्रेरणा दी।

इन प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त बच्चों को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह,प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 29 बच्चों को संस्था की ओर से पुरस्कार स्वरूप धनराशि दी गई।

Babu Jagjivan Ram Foundation

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। संत रविदास के विचारों को व्यक्त करने के लिए मुख्य वक्ता डॉ के के दुबे, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय उन्नाव, डॉ योगेश कुमार पांडेय वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ,लक्ष्मी नारायण सहायक प्रवक्ता पी एस एम पी जी कालेज,

डॉ सी पी शुक्ला पूर्व विभागाध्यक्ष पी एस एम पी जी कालेज, श्रीमती अंजुरानी त्रिपाठी पूर्व संयुक्त निदेशक पी टी सी उन्नाव, डॉ शशिप्रभा अग्निहोत्री पूर्व प्राचार्य पी एस एम पी जी कालेज कन्नौज एवं अतिथि डॉ विशाल गुप्ता नेत्र रोग विशेषज्ञ कानपुर,अमित तिवारी समाजसेवी सुरेश चंद्र गुप्ता समाजसेवी,रमेश निषाद पूर्व ब्लाक प्रमुख कानपुर उपस्थित रहे।

इस समारोह में कलम एक स्वैच्छिक संस्था की उपाध्यक्ष डॉ सारिका त्रिवेदी, सचिव डॉ विपिन शुक्ला, कोषाध्यक्ष मंजू मिश्रा,सदस्य हरिशंकर मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मीडिया क्षेत्र में काम करने वाले पत्रकारों को भी किया गया सम्मानित।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।