Search
Close this search box.

Moradabad दौरे पर पहुंचे सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव

Samajwadi Party

Share this post

मुरादाबाद : समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव क़य्यूम प्रधान का मुरादाबाद दौरा मंगलवार को राजनीतिक चर्चाओं का केंद्र बना रहा।

पार्टी संगठन में प्रभावशाली पहचान रखने वाले क़य्यूम प्रधान का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे, जिन्होंने फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

स्वागत के दौरान “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद”, “राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिंदाबाद”, “नेताजी मुलायम सिंह यादव अमर रहें” तथा ” क़य्यूम प्रधान जिंदाबाद” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

क़य्यूम प्रधान को समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता रहा है। वहीं वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ भी उनकी मजबूत राजनीतिक पकड़ और सक्रिय भूमिका की चर्चा पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अक्सर होती रहती है।

यही कारण रहा कि उनके मुरादाबाद पहुंचने को लेकर राजनीतिक हलकों में भी कई तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। दौरे के दौरान पत्रकारों ने जब उनसे सवाल किया कि क्या उनका यह दौरा वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर है,

तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, “नहीं, मैं तो अपने एक मित्र से मिलने मुरादाबाद आया हूं।” हालांकि, उनके इस संक्षिप्त जवाब के बावजूद राजनीतिक चर्चाओं का दौर थम नहीं सका।

 Samajwadi Party

पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि क़य्यूम  प्रधान का आगमन संगठन के लिए उत्साहवर्धक रहा और इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

वहीं राजनीतिक जानकार भी उनके इस दौरे को सामान्य मुलाकात से अधिक महत्व देकर देख रहे हैं। फिलहाल, क़य्यूम प्रधान के मुरादाबाद दौरे ने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जोश भरने के साथ-साथ राजनीतिक Corridors में नई चर्चाओं को भी जन्म दे दिया है।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]