कन्नौज : Buy Votes की राजनीति पर कड़ा प्रहार . नगीना सांसद व भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कन्नौज के छिबरामऊ तहसील क्षेत्र के कपूरपुर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर केंद्र और चुनावी व्यवस्थाओं पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा चुनाव आयोग को लेकर दिए गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि जिस तरह की ईडी कार्रवाई और एसआईआर में खामियां सामने आ रही हैं,
उससे यह प्रतीत होता है कि सरकार चुनाव जीतने के लिए हर संभव हथकंडा अपना रही है। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश चल रही है
और एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने बिहार में चुनाव के दौरान भाजपा पर पैसा बांटने के आरोपों को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि वह महिला सशक्तिकरण या आर्थिक सहायता के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन चुनाव के समय पैसे देकर वोट खरीदना लोकतंत्र की हत्या के समान है।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि सरकार जनता के हित में योजनाएं बनाकर पांच साल पहले ही आर्थिक सहायता दे तो वह उसका समर्थन करेंगे, लेकिन चुनावी मौसम में चुनाव आयोग के सामने खुलेआम पैसे बांटना वोट की लूट है और यह किसी से छिपा नहीं है। उनके तीखे बयानों से कार्यक्रम का राजनीतिक माहौल गर्म रहा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




