Search
Close this search box.

Choron Ka Kahar Jaari तकिया चौराहे पर शटर तोड़ लाखों की चोरी।

Choron Ka Kahar Jaari

Share this post

बाराबंकी : जैदपुर थाना क्षेत्र के तकिया चौराहे पर शुक्रवार तड़के चोरों ने पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक ही मार्केट की तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

बदमाशों ने दुकानों के शटर तोड़कर मोबाइल फोन, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, पहचान छिपाने के लिए उन्होंने दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया।

घटना का पता उस समय चला जब खाद दुकान संचालक दीपू सुबह दुकान खोलने पहुंचे। शटर टूटा देखकर उन्होंने तुरंत आसपास के दुकानदारों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए।

जांच में मोबाइल शॉप समेत तीन प्रतिष्ठानों में चोरी की पुष्टि हुई। सूचना मिलते ही जैदपुर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

Choron Ka Kahar Jaari

पुलिस आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा संदिग्धों की तलाश में जुटी है। एक साथ तीन दुकानों में हुई चोरी से व्यापारियों में नाराजगी है।

दुकानदारों ने रात्रि गश्त बढ़ाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने जल्द खुलासे का भरोसा दिया है।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]