Search
Close this search box.

Toyota Kirloskar Motor ने नई हिलक्स भारत में उतारी दमदार

Toyota Kirloskar Motor

Share this post

नई दिल्ली : Toyota Kirloskar Motor ने भारतीय बाजार में अपनी नई पीढ़ी की ऑलन्यू हिलक्स पिकअप ट्रक लॉन्च कर दी है। कंपनी का कहना है कि यह मॉडल शहर की सड़कों, कठिन ऑफ-रोड रास्तों और व्यावसायिक जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

नई हिलक्स को आधुनिक डिजाइन, दमदार इंजन और उन्नत तकनीक से लैस किया गया है। वाहन में 2.8 लीटर बीएस-6 फेज़-2 डीजल इंजन दिया गया है,

जो 204 पीएस की अधिकतम पावर और 500 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4WD सिस्टम उपलब्ध है, जिससे चुनौतीपूर्ण रास्तों पर भी बेहतर प्रदर्शन का दावा किया गया है।

नई हिलक्स में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, वायरलेस चार्जिंग, क्रूज़ कंट्रोल और टोयोटा आई-कनेक्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं।

Toyota Kirloskar Motor

सुरक्षा के लिहाज से इसमें सात एयरबैग, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, एबीएस, पार्किंग सेंसर, पैनोरमिक व्यू मॉनिटर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

कंपनी ने इसे 4X2 और 4X4 वेरिएंट्स में पेश किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये रखी गई है। बुकिंग शुरू हो चुकी है, जबकि ग्राहकों को डिलीवरी अगस्त के दूसरे सप्ताह से मिलने लगेगी।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।