लखनऊ : Samsung दोस्त कार्यक्रम से युवाओं को मिला सम्मान और नई पहचान . विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर सैमसंग इंडिया ने अपने कौशल विकास कार्यक्रम ‘सैमसंग दोस्त’ के तहत देशभर के 30 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित किया।
इस पहल का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक रिटेल सेक्टर के लिए प्रशिक्षित कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। सम्मान समारोह में चयनित प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र, नकद पुरस्कार और तकनीकी गैजेट्स प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के तहत युवाओं को मोबाइल, टेलीविजन और होम अप्लायंसेज जैसे क्षेत्रों में व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे पेशेवर कार्यक्षेत्र के लिए तैयार हो सकें। कंपनी का कहना है
कि यह पहल भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप युवाओं को उद्योग की जरूरतों के मुताबिक प्रशिक्षित करने का प्रयास है। प्रशिक्षण में कक्षा आधारित शिक्षा के साथ वास्तविक कार्यस्थल का अनुभव भी शामिल किया गया है,

जिससे प्रतिभागियों के कौशल और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि हुई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की प्रतिभागी पूनम ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें नई तकनीकों, विशेषकर एआई आधारित उत्पादों को समझने और ग्राहकों के सामने प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का आत्मविश्वास दिया।
सैमसंग का मानना है कि तकनीक के बदलते दौर में प्रशिक्षित और कुशल युवा ही भविष्य की सबसे बड़ी ताकत साबित होंगे।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



