कन्नौज : Training के तीसरे दिन युवाओं ने किया एफसीआई गोदाम का भ्रमण . युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत संचालित पांच दिवसीय अनुभवात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन प्रतिभागी युवाओं को छिबरामऊ स्थित भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम का भ्रमण कराया गया।
इस दौरान युवाओं को खाद्यान्न के भंडारण, रखरखाव और वितरण प्रणाली की व्यवहारिक जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि किस प्रकार वैज्ञानिक विधियों से अनाज की गुणवत्ता को सुरक्षित रखते हुए उसका भंडारण किया जाता है
और समय पर उचित दर की दुकानों तक पहुंचाया जाता है। तकनीशियन इकरार हुसैन ने गोदाम प्रबंधन, स्टैकिंग प्रणाली, सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता संरक्षण की बारीकियों को सरल तरीके से समझाया।
साथ ही नियमित निरीक्षण, कीट नियंत्रण और स्टॉक प्रबंधन की प्रक्रिया से भी अवगत कराया गया। जिला युवा अधिकारी सागर माहेश्वरी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को सरकारी व्यवस्थाओं की जमीनी जानकारी देना है।

कार्यक्रम में सुमित, आदर्श, श्याम सुंदर, विकास, दीपक, सुंदरम, गरिमा, शालिनी और लोकेश सहित अन्य प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी की।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



