लखनऊ : जन्मदिन को समाजसेवा से जोड़ते हुए राज्य मुख्यालय मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने सूचना निदेशक विशाल सिंह के जन्मदिन पर सराहनीय पहल की।
एसोसिएशन की ओर से मेडिकल कॉलेज और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती मरीजों तथा उनके तीमारदारों के बीच भोजन और फलों का वितरण किया गया।
इस अभियान के तहत लगभग 500 जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। एसोसिएशन के अध्यक्ष क़तील शेख और संरक्षक अब्दुल वहीद की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य अस्पतालों में इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों को मुश्किल समय में राहत पहुंचाना था।
भोजन और फल पाकर जरूरतमंदों ने आयोजकों के प्रति आभार जताया तथा विशाल सिंह के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
संरक्षक अब्दुल वहीद ने कहा कि किसी भूखे को भोजन कराना और जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना जन्मदिन का सबसे अनमोल उपहार है।
वहीं अध्यक्ष क़तील शेख ने कहा कि अस्पतालों में मौजूद परेशान परिवारों की सहायता करना सामाजिक जिम्मेदारी के साथ मानवीय कर्तव्य भी है।
एसोसिएशन ने इस पहल को आगे बढ़ाते हुए अगले एक सप्ताह तक विभिन्न अस्पतालों में भोजन वितरण जारी रखने का निर्णय लिया है।
इस सेवा अभियान में विजय श्री फाउंडेशन प्रसादम के अध्यक्ष एवं फूडमैन विशाल सिंह का भी विशेष सहयोग रहा। इस आयोजन ने संदेश दिया कि खुशियां बांटने का सबसे बेहतर तरीका जरूरतमंदों की मदद करना है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।





