लखनऊ : itel की बड़ी उपलब्धि, भारत में ग्राहक संख्या 15 करोड़ पहुंची . किफायती इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करते हुए आईटेल ने भारत में 15 करोड़ यानी 150 मिलियन ग्राहकों तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की है।
कंपनी ने वर्ष 2016 में भारतीय बाजार में कदम रखा था। इस तरह एक दशक के भीतर ब्रांड ने मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
कंपनी के अनुसार, Counterpoint Research के आंकड़ों में CY2026 के दौरान आईटेल को 34 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ देश का नंबर वन फीचर फोन ब्रांड बताया गया है।
वहीं 10 हजार रुपये से कम कीमत वाले मोबाइल फोन सेगमेंट में भी कंपनी की हिस्सेदारी 36 प्रतिशत रही। आईटेल का कारोबार अब केवल मोबाइल फोन तक सीमित नहीं है।
कंपनी स्मार्टफोन, फीचर फोन, टेलीविजन, होम अप्लायंसेज, स्पीकर और एक्सेसरीज जैसी कई श्रेणियों में उत्पाद उपलब्ध करा रही है।
आईटेल इंडिया के सीईओ अरिजीत तलापात्रा ने इस उपलब्धि को भारतीय ग्राहकों के भरोसे का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि कंपनी का लक्ष्य आधुनिक और उपयोगी तकनीक को किफायती कीमतों पर अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचाना है।
ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी देशभर में एक हजार से अधिक सर्विस सेंटर संचालित कर रही है। इसके अलावा 100 दिनों तक मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट और चुनिंदा मॉडलों पर काउंटर रिप्लेसमेंट की सुविधा भी दी जा रही है।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



