Search
Close this search box.

Akhilesh Yadav ने देवा मेला के लिए चादर रवाना की

Deva Mela 2026

Share this post

बाराबंकी : Akhilesh Yadav ने देवा मेला के लिए चादर रवाना की . विश्व प्रसिद्ध देवा मेला में चादर पेश करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देवा के सज्जादानशीन एवं अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में चादर रवाना की।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव कय्यूम प्रधान, सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश यादव, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद, सभासद शाफे जुबैरी, सभासद मोहम्मद सलमान तथा नगर अध्यक्ष सईद अहमद सहित कई लोग मौजूद रहे।

चादर रवाना करने के अवसर पर बाबा इकबाल शाह वारसी, बाबा याकूब शाह वारसी, बाबा पंची शाह वारसी, बाबा मारूफ शाह वारसी सहित अन्य सम्मानित लोगों ने अखिलेश यादव के हाथों चादर प्राप्त की।

Deva Mela 2026

इसके बाद सभी लोग चादर को देवा मेला स्थित हजरत सैयद हाजी वारिस अली शाह की दरगाह पर पेश करने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर देवा मेला की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।