पडरौना कुशीनगर : गीता इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल रविन्द्रनगर कुशीनगर में 14 नवंबर को बाल दिवस एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया।
इस अवसर पर बच्चों के लिए झूले, खेल-कूद और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जहाँ बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ भाग लेते हुए दिनभर खूब आनंद उठाया।
विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विविध वैज्ञानिक मॉडलों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। बच्चों की रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच को अतिथियों तथा अभिभावकों ने विशेष रूप से सराहा।
प्रदर्शनी ने बच्चों के आत्मविश्वास और सीखने की इच्छा को और सशक्त किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम अशुतोष , डॉ. देव शरण सिंह, डॉ. विकास गुप्ता, डॉ. प्रशांत टिबरेवाल तथा रविंद्र नगर थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

सभी अतिथियों ने बच्चों के उत्साह की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक ओ.पी. गुप्ता तथा प्रिंसिपल दिनेश सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सभी बच्चों को सराहना देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
प्रबंधक महोदय और प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों की सफलता में शिक्षकों का समर्पण और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने मिलकर इस कार्यक्रम को सफल और यादगार बनाया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान आनंद, उत्साह और सीख का वातावरण बना रहा, जिससे यह बाल दिवस और विज्ञान प्रदर्शनी विद्यालय के लिए एक अविस्मरणीय दिन बन गया।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




