Search
Close this search box.

Actress Komal Thakkar की मौजूदगी में ALF NOVA क्लिनिक हुआ शुरू

Cannes Film Festival

Share this post

मुंबई : गुजराती Actress Komal Thakkar ने पवई के हिरानंदानी गार्डन्स में ALF NOVA एस्थेटिक स्किन क्लिनिक का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में एडवोकेट रुबीना रिज़वी और डॉ. अख्तर रिज़वी समेत चिकित्सा, व्यवसाय और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े कई अतिथि मौजूद रहे।

क्लिनिक की स्थापना कंसल्टिंग एस्थेटिक फिजिशियन, कॉस्मेटोलॉजिस्ट, ट्राइकोलॉजिस्ट और एस्थेटिक गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. अलिफिया रिज़वी ने की है।

उद्घाटन अवसर पर उन्होंने एस्थेटिक और वेलनेस सेवाओं की बढ़ती जरूरतों का उल्लेख करते हुए विशेषज्ञ सुविधाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की पहल के बारे में जानकारी दी।

समारोह में शिवाज सैलून के शिवराम भंडारी, मैग्नेट पब्लिशिंग के संस्थापक एवं सोसाइटी अचीवर्स मैगजीन के प्रकाशक अशोक धामणकर, डॉ. अख्तर रिज़वी और रिज़वी एजुकेशन सोसाइटी की निदेशक एडवोकेट रुबीना रिज़वी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर क्लिनिक के शुभारंभ की औपचारिकता पूरी की। कोमल ठक्कर ने डॉ. अलिफिया रिज़वी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

Cannes Film Festival

उन्होंने कहा कि आधुनिक एस्थेटिक सेवाएं लोगों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व को बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने में मदद कर सकती हैं।

गुजराती फिल्मों में पहचान बना चुकीं कोमल ठक्कर Aa To Prem Chhe, Kasoombo, Hameer और Sanghvi & Sons में नजर आ चुकी हैं। वर्ष 2022, 2023 और 2025 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में उनकी मौजूदगी भी चर्चा में रही।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।