सुपरहीरो फिल्मों के प्रशंसकों के लिए हैदराबाद में एक खास सिनेमाई पल देखने को मिला, जहां ‘स्पाइडर–मैन: ब्रांड न्यू डे‘ का भारत का पहला विशेष प्रीमियर आयोजित किया गया।
अल्लू सिनेमाज़ और सोनी पिक्चर्स इंडिया की साझेदारी में हुए इस आयोजन ने शहर को एक बार फिर बड़े फिल्मी आयोजनों के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित किया। प्रीमियर के दौरान अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने परिवार के साथ मौजूद रहे।
उनके अलावा निर्माता अल्लू अरविंद, अभिनेता अल्लू सिरीश, ऑस्कर विजेता निर्माता गुनीत मोंगा तथा तेलुगु फिल्म उद्योग के कई चर्चित निर्देशक और निर्माता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
उनकी उपस्थिति ने इस आयोजन को और अधिक आकर्षक बना दिया। अल्लू अरविंद ने कहा कि आधुनिक दौर में दर्शक केवल फिल्म नहीं, बल्कि बेहतरीन सिनेमाई अनुभव चाहते हैं। इसी सोच के साथ अल्लू सिनेमाज़ को विकसित किया गया है,

ताकि दर्शकों को विश्वस्तरीय तकनीक और शानदार स्क्रीन पर फिल्मों का आनंद मिल सके। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने भी प्रीमियर के अनुभव की सराहना करते हुए कहा कि विशाल डॉल्बी स्क्रीन, प्रभावशाली थ्री-डी प्रस्तुति और उत्कृष्ट साउंड सिस्टम ने फिल्म को यादगार बना दिया।
इस सफल आयोजन के साथ हैदराबाद ने एक बार फिर भारत में अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिनेमाई प्रीमियर की मेजबानी करने की अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



