मुंबई : Garibon की आवाज उठाने पर एफआईआर, संजय भालेराव ने मांगी निष्पक्ष जांच . धारावी पुनर्विकास से जुड़े मुद्दों के बीच स्थानीय नागरिकों के अधिकारों को लेकर सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता संजय रमेश भालेराव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने का मामला सामने आया है।
भालेराव ने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को तथ्यों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर परखने की अपील की है।
भालेराव का कहना है कि जिस घटना को लेकर एफआईआर में उनका नाम शामिल किया गया, उस दौरान वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे।
उनके अनुसार, घटना के समय वह अपने घर पर थे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग समेत अन्य साक्ष्य उनकी मौजूदगी की स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा कि वह धारावी पुनर्विकास के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन विकास की प्रक्रिया में पात्र स्थानीय निवासियों, दुकानदारों, श्रमिकों और छोटे कारोबारियों के अधिकार सुरक्षित रहना जरूरी है।
उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया और उचित पुनर्वास की मांग कीेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों की जांच करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और न्याय व्यवस्था पर भरोसा। भालेराव ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों की जांच करने का आग्रह किया है।
उन्होंने कहा कि उन्हें कानून और न्याय व्यवस्था पर भरोसा है तथा वह जांच में सहयोग करेंगे। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही हो सकेगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



