मुंबई : IIT Bombay में एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग के द्वितीय वर्ष के एक छात्र की मृत्यु के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्र 18 सितंबर की शाम अपने छात्रावास के कमरे में मृत पाया गया।
घटना के बाद संस्थान परिसर में छात्रों ने प्रदर्शन कर शैक्षणिक व्यवस्था में पारदर्शिता, मानसिक स्वास्थ्य सहायता और सुरक्षित वातावरण की मांग की।
मृतक छात्र के परिजनों ने पवई पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए संस्थान के कुछ अधिकारियों और एक फैकल्टी सदस्य पर जातिगत टिप्पणी तथा मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरी ओर, आईआईटी बॉम्बे ने जारी आधिकारिक बयान में आरोपों से इनकार किया है। संस्थान का कहना है कि उसे पहले इस प्रकार की कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई थी
और मामले की परिस्थितियों की जांच संबंधित एजेंसियां कर रही हैं। संस्थान ने यह भी बताया कि छात्र से जुड़ा एक शैक्षणिक अनुशासन संबंधी मामला सामने आया था,
जिसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल मुंबई पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारी सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। मामले की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।




