Search
Close this search box.

Birla Fertility & IVF लखनऊ ने पूरे किए सफलतापूर्वक पांच वर्ष

Birla Fertility And IVF Lucknow

Share this post

लखनऊ : Birla Fertility & IVF लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में स्पेशलाइज्ड फर्टिलिटी केयर के पांच वर्ष पूरे किए हैं। इस दौरान सेंटर पर कम एग रिजर्व, पुरुष बांझपन, एजूस्पर्मिया, एंडोमेट्रियोसिस, फाइब्रॉइड्स, ट्यूबल फैक्टर और बार-बार आईवीएफ असफल होने जैसी स्थितियों से जुड़े मामलों का उपचार किया गया।

सेंटर के अनुसार, फर्टिलिटी से जुड़ी जटिल परिस्थितियों में महिला और पुरुष दोनों पार्टनर्स की विस्तृत जांच के बाद उपचार योजना तैयार की जाती है।

अपने एग्स और स्पर्म से आईवीएफ सहित जरूरत के अनुसार अन्य प्रक्रियाएं भी अपनाई जाती हैं। एक मामले में 35 वर्षीय महिला का एएमएच स्तर 0.35 ng/mL था, जबकि उनके 34 वर्षीय पति में एजूस्पर्मिया की पुष्टि हुई।

जांच में बाएं टेस्टिस में परिपक्व स्पर्म उत्पादन पाया गया। महिला से पांच एग्स प्राप्त हुए, जिनमें चार आईसीएसआई के लिए उपयुक्त थे। सर्जिकल स्पर्म रिट्रीवल के बाद प्राप्त स्पर्म से आईसीएसआई की गई।

Birla Fertility And IVF Lucknow

उपचार के बाद दो अच्छे एम्ब्रियो विकसित हुए। ट्रांसफर के बाद गर्भावस्था की पुष्टि हुई और महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

सेंटर हेड डॉ. श्रेया गुप्ता ने कहा कि ऐसे मामलों में दोनों पार्टनर्स का समय पर फर्टिलिटी मूल्यांकन और व्यक्तिगत उपचार योजना महत्वपूर्ण है। सेंटर द्वारा काउंसलिंग, फर्टिलिटी कैंप और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]