Search
Close this search box.

Shivpal Singh Yadav के साथ आएंगी 17 छोटी पार्टियां, बनी रणनीति

Regional Political Parties

Share this post

लखनऊ : Shivpal Singh Yadav के साथ आएंगी 17 छोटी पार्टियां, बनी रणनीति . समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव से आज उनके लखनऊ स्थित आवास पर शराबबंदी संघर्ष समिति (PECT) के अध्यक्ष मुर्तजा अली और प्रमुख उद्योगपति जनाब एजाज़ सिद्दीकी ने शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान उत्तर प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर गंभीर चर्चा हुई। इस दौरान 17 छोटी पार्टियों को श्री शिवपाल सिंह यादव के नेतृत्व व मार्गदर्शन में एक साथ लाने और प्रदेश हित में मिलकर काम करने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

इस राजनीतिक पहल को आगे बढ़ाने के लिए इसी माह श्री शिवपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक बड़ी बैठक आयोजित करने पर सहमति बनी है।

​बैठक के दौरान श्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य, ट्रस्ट की गतिविधियों को विस्तार देने और विकास कार्यों को गति प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Regional Political Parties

उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनसेवा के कार्यों—विशेषकर उत्तर प्रदेश और पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद—की मुक्तकंठ से सराहना की और भविष्य में भी इसी निष्ठा से कार्य करने का प्रोत्साहन दिया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]