Search
Close this search box.

Rajiv Academy के दिवाली हाट में विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Rajiv Academy Diwali Haat 2026

Share this post

मथुरा : Rajiv Academy फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में आयोजित दिवाली हाट-2026 में विद्यार्थियों ने उत्साह, रचनात्मकता और मनोरंजन का शानदार प्रदर्शन किया।

रंग-बिरंगी सजावट, संगीत, स्वादिष्ट व्यंजनों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे परिसर में पूरे समय उत्सव जैसा माहौल बना रहा। इस आयोजन की खास बात ‘फॉर स्टूडेंट्स, बाय स्टूडेंट्स’ की अवधारणा रही।

इसके तहत विद्यार्थियों ने आयोजन की रूपरेखा तैयार करने से लेकर विभिन्न स्टॉल और गतिविधियों के संचालन तक की जिम्मेदारी संभाली।

इससे उन्हें नेतृत्व, प्रबंधन, टीम वर्क और उद्यमिता से जुड़े व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुए। कार्यक्रम में फूड स्टॉल, डांस, म्यूजिक और मनोरंजक प्रतियोगिताओं ने विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया।

नेहल कौशिक, श्रेष्ठ रावत, प्रिया यादव, मुस्कान और प्राची सक्सेना ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई। आयोजन को सफल बनाने में प्रो. मोहम्मद जाहिद, प्रो. दीपक सिंह और डॉ. मनीष उपाध्याय का योगदान रहा।

Rajiv Academy Diwali Haat 2026

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण लकी ड्रॉ रहा, जिसमें कुल 20 पुरस्कार वितरित किए गए। बीबीए तृतीय सेमेस्टर के तरुण अग्रवाल ने पहला, बीसीए प्रथम सेमेस्टर की खुशी शुक्ला ने दूसरा और इसी सेमेस्टर के आशीष फौजदार ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया। अन्य 17 विद्यार्थियों को भी उपहार दिए गए।

चेयरमैन डॉ. आर.के. अग्रवाल ने कहा कि सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने इसे प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता सीखने का उपयोगी मंच बताया।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]