Search
Close this search box.

India Canada में एआई मार्केटिंग को मिली नई रफ्तार

India Canada Relations

Share this post

लखनऊ : India की सॉवरेन एआई क्लाउड कंपनी भारथक्लाउड ने ब्रांड मार्केटिंग और इवेंट टेक्नोलॉजी को नई दिशा देने के लिए कनाडा स्थित एआई टेक्नोलॉजी कंपनी आइबेंटोस के साथ रणनीतिक साझेदारी की है।

यह समझौता भारत–कनाडा बिजनेस समिट के दौरान हुई चर्चाओं के बाद सामने आया। समिट का आयोजन सातवें भारत–कनाडा व्यापार एवं निवेश मंत्रिस्तरीय संवाद के अवसर पर किया गया था,

जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने की। साझेदारी के तहत भारथक्लाउड अपने मार्केटिंग अभियानों को अधिक प्रभावी और बड़े स्तर पर संचालित करने के लिए आइबेंटोस हाइप प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी।

दोनों कंपनियां ग्राहकों के लिए एआई आधारित ब्रांडिंग, डिजिटल जुड़ाव और इवेंट अनुभव विकसित करने की संभावनाओं पर भी काम करेंगी।

भारथक्लाउड के सह–संस्थापक राहुल तक्कल्लापल्ली ने कहा कि दोनों कंपनियों के बीच बातचीत ने नवाचार और ग्राहक अनुभव को लेकर समान सोच को सामने रखा।

India Canada Relations

वहीं, आइबेंटोस के सह–संस्थापक एवं सीएमओ जसपिंदर भाटिया ने साझेदारी को भारतीय व्यवसायों के लिए स्मार्ट और स्केलेबल मार्केटिंग समाधान उपलब्ध कराने का अवसर बताया।

आइबेंटोस के अनुसार, कंपनी 30 से अधिक देशों में 3,000 से ज्यादा आयोजनों के लिए अपनी तकनीकी सेवाएं दे चुकी है।

अब दोनों कंपनियां सुरक्षित और एंटरप्राइज–स्तरीय क्लाउड ढांचे के जरिए एआई मार्केटिंग क्षमताओं को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।