Search
Close this search box.

Madrasa Habibia के हुफ्फाज ने इल्म व अमल की मिसाल

Madrasa Habibia Masouli

Share this post

मसौली : Madrasa Habibia के हुफ्फाज ने इल्म व अमल की मिसाल . अलहम्दुलिल्लाह आज 5 फरवरी 2026 बरोज जुमेरात मदरसा हबीबिया फैजान ए गुलजार ए मिल्लत इसमाईली नगर मसौली शरीफ ब्लाक के पाँच तलबा ए किराम हाफिज मोहम्मद तौसीफ इब्न ऐजाज हुसैन फैजुल्लाह गंज बाराबंकी हाफिज मोहम्मद फैसल इब्न मोहम्मद रेहान इदरीसी तिलोकपुर हाफिज मोहम्मद फहीम इब्न मोहम्मद वसीम खान ब्लाक मसौली शरीफ हाफिज मोहम्मद रुम्मान इब्न मोहम्मद सलीम मस्तान नगर मसौली शरीफ हाफिज  मोहम्मद जैद इब्न मोहम्मद अय्यूब खान मस्तान नगर मसौली शरीफ ने हिफ्ज ए कुरआन ए करीम मुकम्मल किया मदरसे के असातिजा ए किराम की मौजूदगी मे महफिल ए पाक का एहतिमाम हुआ

जिस मे मदरसा के तलबा ए किराम ने नअत ए पाक के अशआर पेश किये बादहु हजरत हाफिज व कारी मौलाना अख्तर रजा सुबहानी मिस्बाही साहब का मुख्तसर बयान हुआ

और हजरत मौलाना कारी कैस रजा साहब की दुआ पर महफिल का एखतिताम हुआ तकमील हिफ्ज ए कुरान ए पाक के मौके पर हम पाँचो हुफ्फाज ए किराम और उनके वालिदैन व असातिजा ए किराम को मुबारक बाद पेश करते हैं

Madrasa Habibia Masouli

इस हसीन मौके पर मदरसा ए हाजा के नाजिम ए तअलिमात हजरत हाफिज व कारी मौलाना इमामुल हक नूरी साहब हजरत हाफिज व कारी अकरम रजा कादरी हजरत हाफिज व कारी आरिफ रजा कादरी साहब हजरत मौलाना रेहान रजा इसमाईली हजरत मौलाना आमिर रजा इसमाईली हजरत हाफिज व कारी अरशद रजा इसमाईली हाफिज अलमान रजा इसमाईली और कसीर तादाद मे हुफ्फाज व कुर्रा व अमामे अहले सुन्नत ने शिरकत फरमाया दुआवो का तालिब असीर ए हुजूर गुलजार ए मिल्लत मोहम्मद असलम रजा कादरी इसमाईली बानी व नाजिम ए आला मदरसा हबीबिया फैजान ए गुलजार ए मिल्लत मसौली शरीफ

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।