Search
Close this search box.

Masauli Police ने मिशन नारी शक्ति से महिलाओं जागरूक किया

Kitne Bhav Ho Gaye hai Tumhare

Share this post

मसौली बाराबंकी : Masauli Police ने मिशन नारी शक्ति से महिलाओं जागरूक किया . पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार संचालित मिशन शक्ति फेज (5) के अंतर्गत शुक्रवार को पंचायत भवन नेवला करसंडा में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया।

प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में उप निरीक्षक सतपाल सिंह व महिला आरक्षी रेवती द्वारा ग्राम नेवला करसंडा में नारी सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में जानकारी देते हुए घरेलू हिंसा बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, गुड टच–बैड टच तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।

साथ ही महिला मिशन शक्ति केंद्र एवं यातायात नियमों के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 108 एंबुलेंस सेवा एवं 102 स्वास्थ्य सेवा की जानकारी दी गई।

Kitne Bhav Ho Gaye hai Tumhare

इसके अतिरिक्त सरकार की लाभकारी योजनाओं जैसे सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, वृद्धा पेंशन एवं विधवा पेंशन आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित किए गए। मौके पर उपस्थित लोगों से उनकी समस्याएं भी पूछी गईं।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।