Search
Close this search box.

Adani को BEST की जमीन देने पर कांग्रेस का विरोध

Adani

Share this post

मुंबई : Adani को BEST की जमीन देने पर कांग्रेस का विरोध . मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की अहम कड़ी BEST के डिपो की जमीन को लेकर राजनीतिक विवाद गहराता जा रहा है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बेस्ट उपक्रम की 22 डिपो वाली करीब 188 एकड़ मूल्यवान जमीन को निजी विकास के लिए सौंपने की तैयारी की जा रही है।

पार्टी ने इस संभावित फैसले में अदानी समूह का नाम लेते हुए बीएमसी और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस का कहना है

कि आर्थिक संकट से जूझ रहे BEST को मजबूत करने के बजाय उसकी जमीन का इस्तेमाल निजी विकास के लिए करना मुंबईकरों के हित में नहीं है।

पार्टी के मुताबिक, शहर में यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ BEST के बेड़े को भविष्य में बड़े स्तर पर बढ़ाने की जरूरत होगी।

ऐसे में मौजूदा डिपो और पार्किंग सुविधाओं की जमीन कम होना सार्वजनिक परिवहन के लिए गंभीर चुनौती बन सकता है।

Adani

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि डिपो की जमीन का इस्तेमाल भविष्य में कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधाएं विकसित करने में किया जा सकता है।

जमीन निजी हाथों में जाने से इन योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई गई है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि BEST की संपत्ति को बचाने के लिए बीएमसी, BEST प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]