Search
Close this search box.

Mumbai झोपड़पट्टियों में 18 फीट तक निर्माण पर तोड़क कार्रवाई रोकने की मांग

Mumbai Slum

Share this post

मुंबई : Mumbai की झोपड़पट्टियों में वर्षों से रह रहे गरीब और मेहनतकश परिवारों के आवास को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजय रमेश भालेराव ने शासन के सामने कई मांगें रखी हैं। उनका कहना है

कि झोपड़पट्टी में बने आवासीय निर्माणों को केवल अवैध निर्माण के नजरिए से देखने के बजाय मानवीय और पुनर्वास की दृष्टि से भी विचार किया जाना चाहिए।

भालेराव के अनुसार, मुंबई की अनेक झोपड़पट्टियों में परिवार पांच से छह दशकों से रह रहे हैं। समय के साथ परिवार बढ़ने और जमीन की ऊंची कीमतों के कारण कई लोगों ने सीमित जगह में अपनी झोपड़ी के ऊपर अतिरिक्त मंजिल या मचान बनाकर रहने की व्यवस्था की।

उन्होंने मांग की कि 14 से 18 फीट ऊंचाई वाले मौजूदा आवासीय निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई तत्काल स्थगित की जाए। इसके बाद विशेषज्ञ इंजीनियरों से स्ट्रक्चरल ऑडिट और अग्नि सुरक्षा जांच कराई जाए।

 

Mumbai Slum

भालेराव ने निर्माण की मजबूती, अग्नि सुरक्षा, प्रकाश-हवा, रास्तों की चौड़ाई और आपातकालीन पहुंच जैसे मानकों के आधार पर 22 फीट तक ऊंचाई की व्यवहार्यता जांचने की मांग की है।

उन्होंने पुराने आवासीय निर्माणों के लिए नियमितीकरण अथवा संरक्षण नीति, उचित नोटिस और सुनवाई तथा वास्तविक निवासियों के सर्वेक्षण और पुनर्वास की प्रक्रिया लागू करने की भी मांग रखी।

 

theswordofindia
Author: theswordofindia

Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।

ख़ास ख़बरें

ताजातरीन

[the_ad id="4088"]