कानपुर : Mivi ने भारत में उतारा पहला 5G स्मार्टफोन, कीमत ₹11,999 से . भारतीय कंज्यूमर टेक्नोलॉजी ब्रांड मिवी ने स्मार्टफोन बाजार में अपनी पहली बड़ी एंट्री करते हुए Mivi One 5G लॉन्च किया है।
कंपनी ने इस फोन को “Pretty Powerful” टैगलाइन के साथ पेश किया है। डिवाइस को खासतौर पर परफॉर्मेंस, लंबी बैटरी और क्लीन एंड्रॉइड अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Mivi One 5G में 4nm आधारित Snapdragon 4 Gen 2 5G प्रोसेसर दिया गया है।फोन में 6.745 इंच की HD+ In-Cell डिस्प्ले मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। पावर के लिए 6000mAh बैटरी दी गई है,
जबकि 18W PD 2.0 फास्ट चार्जिंग इसका हिस्सा है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 50MP PDAF डुअल रियर कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन Pure Android 16 पर चलता है और कंपनी ने Android 18 तक अपडेट देने की बात कही है। कॉलिंग को बेहतर बनाने के लिए Mivi ClearTalk और AI Neural Voice Engine तकनीक भी दी गई है।
कंपनी के अनुसार फोन की बिक्री 8 अक्टूबर 2026 से Flipkart Big Billion Days के दौरान शुरू होगी। 4GB+128GB वेरिएंट की प्रभावी कीमत ₹11,999 से शुरू होगी। फोन पांच रंगों में उपलब्ध होगा।
Author: theswordofindia
Latest News Uttar Pradesh और News Portal Lucknow पर पढ़ें ताज़ा खबरें। उत्तर प्रदेश समाचार पोर्टल और हिंदी न्यूज़ पोर्टल 'The Sword of India News' से जुड़ी राजनीति, व्यापार, अपराध और चुनाव की हर अपडेट सबसे पहले पाएँ।



